08-02-2026     प्रात:मुरली  ओम् शान्ति 31.12.2008 "बापदादा"    मधुबन


इस नये वर्ष में परिवर्तन शक्ति के वरदान द्वारा निगेटिव को पॉजिटव में परिवर्तन कर, संकल्प, श्वांस समय को सफल करो, सफलतामूर्त बनो


वरदान:-
हर एक की राय को रिगार्ड दे विश्व द्वारा रिगार्ड प्राप्त करने वाले बालक सो मालिक भव

चाहे कोई छोटा हो या बड़ा - आप हर एक की राय को रिगार्ड जरूर दो क्योंकि कोई की भी राय को ठुकराना गोया अपने आपको ठुकराना है इसलिए यदि किसी के व्यर्थ को कट भी करना है तो पहले उसे रिगार्ड दो, स्वमान दे फिर शिक्षा दो। यह भी तरीका है। जब ऐसे रिगार्ड देने के संस्कार भर जायेंगे तो विश्व से आपको रिगार्ड मिलेगा। इसके लिए बालक सो मालिक, मालिक सो बालक बनो। बुद्धि बेहद में शुभ कल्याण की भावना से सम्पन्न हो।

स्लोगन:-
मस्तक पर सदा साथ की स्मृति का तिलक लगाना - यही सुहाग की निशानी है।

ये अव्यक्त इशारे - एकता और विश्वास की विशेषता द्वारा सफलता सम्पन्न बनो

एकता लाने के लिए दो बातें धारण करनी होंगी - एक तो एकनामी बन सदैव हर बात में एक का ही नाम लो, दूसरा - संकल्पों की, समय की और ज्ञान खजाने की इकॉनामी करो। जब सभी ऐसे एकनामी और इकॉनामी वाले बन जायेंगे तब एक बाप में सभी प्रकार की भिन्नता समा जायेगी।