23-02-2026 प्रात:मुरली ओम् शान्ति "बापदादा" मधुबन
“मीठे बच्चे - यह संगमयुग
है चढ़ती कला का युग, इसमें सभी का भला होता है इसलिए कहा जाता चढ़ती कला तेरे भाने
सर्व का भला''
प्रश्नः-
बाबा सभी
ब्राह्मण बच्चों को बहुत-बहुत बधाईयाँ देते हैं - क्यों?
उत्तर:-
क्योंकि बाबा
कहते तुम मेरे बच्चे मनुष्य से देवता बनते हो। तुम अभी रावण की जंजीरों से छूटते
हो, तुम स्वर्ग की राजाई पाते हो, पास विद् ऑनर बनते हो, मैं नहीं इसलिए बाबा तुम्हें
बहुत-बहुत बधाईयाँ देते हैं। तुम आत्मायें पतंग हो, तुम्हारी डोर मेरे हाथ में हैं।
मैं तुम्हें स्वर्ग का मालिक बनाता हूँ।
गीत:-
आखिर वह दिन
आया आज........
धारणा के लिए मुख्य सार:-
1) पास विद् ऑनर होने के लिए एक बाप को याद करना है, किसी भी देहधारी को
नहीं। इन आंखों से जो दिखाई देता है, उसे देखते भी नहीं देखना है।
2) हम अमरलोक की यात्रा पर जा रहे हैं इसलिए मृत्युलोक का कुछ भी याद न रहे, इन
कर्मेन्द्रियों से कोई भी विकर्म न हो, यह ध्यान रखना है।
वरदान:-
अपने शिक्षा
स्वरूप द्वारा शिक्षा देने वाले शिक्षा सम्पन्न योग्य शिक्षक भव
योग्य शिक्षक उसे कहा जाता
है जो अपने शिक्षा स्वरूप द्वारा शिक्षा दे। उनका स्वरूप ही शिक्षा सम्पन्न होगा।
उनका देखना-चलना भी किसको शिक्षा देगा। जैसे साकार रूप में कदम-कदम हर कर्म शिक्षक
के रूप में प्रैक्टिकल में देखा, जिसको दूसरे शब्दों में चरित्र कहते हैं। किसी को
वाणी द्वारा शिक्षा देना तो कामन बात है लेकिन सभी अनुभव चाहते हैं। तो अपने
श्रेष्ठ कर्म, श्रेष्ठ संकल्प की शक्ति से अनुभव कराओ।
स्लोगन:-
संकल्पों
की सिद्धि प्राप्त करने के लिए आत्म शक्ति की उड़ान भरते चलो।
ये अव्यक्त इशारे
- एकता और विश्वास की विशेषता द्वारा सफलता सम्पन्न बनो
संगठन को एकता के
सूत्र में पिरोने के लिए वाणी की शक्ति पर विशेष ध्यान दो। वाणी सदा निर्मल हो, कम
बोलो, धीरे बोलो और मीठा बोलो। सम्मानजनक बोल ही बोलो। अभी तक साधारण बोल ज्यादा
हैं। ‘अलौकिक बोल हों, फरिश्तों के बोल हों', हर बोल मधुर हो। अभी इस बात पर
अन्डरलाइन करो तब प्रत्यक्षता होगी।