24-11-2026 प्रात:मुरली ओम् शान्ति "बापदादा" मधुबन
“ मीठे बच्चे - ज्ञान धन का दान करने के लिए विचार सागर
मंथन करो , दान का शौक रखो तो मंथन चलता रहे ''
प्रश्नः-
ज्ञान मार्ग
में सदा अपने को तन्दरूस्त रखने का साधन क्या है?
उत्तर:-
सदा अपने आपको
तन्दरूस्त रखने के लिए बाबा द्वारा जो भी ज्ञान घास (मुरली) मिलती है, उसे खाकर फिर
उगारना चाहिए अर्थात् मंथन करना चाहिए। जिन बच्चों को मंथन करने की अर्थात् हज़म
करने की आदत है, वह बीमार नहीं पड़ सकते। सदा तन्दरूस्त वह है जिसमें विकारों की
बीमारी नहीं।
गीत:-
तू प्यार का
सागर है...
धारणा
के लिए मुख्य सार:-
1)
बाप जो अच्छी-अच्छी बातें सुनाते हैं, उन पर विचार सागर मंथन कर बहुतों का
कल्याणकारी बनना है। उल्टी-सुल्टी बातें एक कान से सुन दूसरे से निकाल देनी हैं।
2) कोई भी आसुरी
स्वभाव है तो उसे छोड़ना है। बाप जो ज्ञान घास खिलाते हैं, उसे उगारते रहना है।
वरदान:-
सर्व खजानों
को विश्व कल्याण प्रति यूज़ करने वाले सिद्धि स्वरूप भव
जैसे अपने हद की
प्रवृत्ति में, अपने हद के स्वभाव-संस्कारों की प्रवृत्ति में बहुत समय लगा देते
हो, लेकिन अपनी-अपनी प्रवृत्ति से परे अर्थात् उपराम रहो और हर संकल्प, बोल, कर्म
और सम्बन्ध-सम्पर्क में बैलेन्स रखो तो सर्व खजानों की इकॉनामी द्वारा कम खर्च बाला
नशीन बन जायेंगे। अभी समय रूपी खजाना, एनर्जी का खजाना और स्थूल खजाने में कम खर्च
बाला नशीन बनो, इन्हें स्वयं के बजाए विश्व कल्याण प्रति यूज़ करो तो सिद्धि स्वरूप
बन जायेंगे।
स्लोगन:-
एक की लगन में
सदा मगन रहो तो निर्विघ्न बन जायेंगे।
ये अव्यक्त इशारे -
ब्रह्मा बाप समान सम्पन्न और सम्पूर्ण स्थिति का अनुभव करो
अब सेवा के, कर्म के
भी बन्धन में नहीं आओ। हमारा स्थान, हमारी सेवा, हमारे स्टूडेन्ट, हमारी सहयोगी
आत्मायें, यह भी सेवा के कर्म का बन्धन है, इस कर्मबन्धन से न्यारे अर्थात्
कर्मातीत। जैसे ब्रह्मा बाप ने सदा न्यारे और प्यारेपन का बैलेन्स रखा। सबको अपनेपन
की अनुभति कराते भी हर एक का सम्बन्ध उस एक से (निराकार बाप से) जुटाया, ऐसे आप
बच्चे भी सबको अपनेपन की महसूसता दिलाए आत्माओं को समीप ठिकाने पर पहुंचाने वाले बनो,
तब कहेंगे बाप समान।