25-11-2026        प्रात:मुरली    ओम् शान्ति     "बापदादा"        मधुबन


“मीठे बच्चे - शिवबाबा का बनकर कोई भी भूल नहीं करना, भूल करने से बाप का नाम बदनाम कर देंगे''

प्रश्नः-
सबसे बड़ी प्रवृत्ति किसकी है और कैसे?

उत्तर:-
शिवबाबा की सबसे बड़ी प्रवृत्ति है। भक्ति में सब त्वमेव माता च पिता कहकर पुकारते हैं तो प्रवृत्ति वाला हुआ ना। परन्तु जब तक वह साकार में न आये तब तक उनकी कोई प्रवृत्ति नहीं क्योंकि ऊपर में तो आत्मायें बाप के साथ निराकारी रूप में रहती हैं। जब साकार में आकर इनमें प्रवेश करते हैं तो सबसे बड़ी प्रवृत्ति है।

धारणा के लिए मुख्य सार:-
1) सदा स्मृति रहे कि इस कल्याणकारी युग में हर बात में कल्याण है, हमारा अकल्याण हो नहीं सकता। हर बात में कल्याण समझ सदा निश्चिंत रहना है।

2) सदा गुलाब बनने के लिए पढ़ाई पर पूरा-पूरा ध्यान देना है। पढ़ाई में ग़फलत नहीं करनी है। अक का फूल नहीं बनना है।

वरदान:-
अमृतवेले के महत्व को समझ इस समय को यथार्थ रीति यूज़ करने वाले सदा शक्ति सम्पन्न भव

स्वयं को शक्ति सम्पन्न बनाने के लिए रोज़ अमृतवेले तन की और मन की सैर करो। जैसे अमृतवेले समय का भी सहयोग है, बुद्धि सतोप्रधान स्टेज का भी सहयोग है, तो ऐसे वरदानी समय पर मन की स्थिति भी सबसे पावरफुल स्टेज की चाहिए। पावरफुल स्टेज अर्थात् बाप समान बीजरूप स्थिति। साधारण स्थिति में तो कर्म करते भी रह सकते हो लेकिन वरदान के समय को यथार्थ रीति यूज करो तो कमजोरी समाप्त हो जायेगी।

स्लोगन:-
अपने शक्तियों के खजाने से शक्तिहीन, परवश आत्मा को शक्तिशाली बनाओ।

ये अव्यक्त इशारे - ब्रह्मा बाप समान सम्पन्न और सम्पूर्ण स्थिति का अनुभव करो

जैसे ब्रह्मा बाप सदा आवाज से परे अपनी श्रेष्ठ स्थिति में स्थित रहने का अभ्यास करते रहे। इससे वे सर्व व्यक्त आकर्षणों से परे शक्तिशाली न्यारी और प्यारी स्थिति में रहे। ऐसे आप बच्चे भी उस श्रेष्ठ स्थिति में स्थित रहने का अभ्यास करते रहो, तो कर्म करते भी विशेष शान्ति की शक्ति का अनुभव करते रहेंगे, इसी अभ्यास से बाप समान सम्पन्न व सम्पूर्ण बन जायेंगे।