26-11-2026 प्रात:मुरली ओम् शान्ति "बापदादा" मधुबन
“मीठे बच्चे - स्वीट फादर और स्वीट राजधानी को याद करो तो
बहुत-बहुत स्वीट बन जायेंगे''
प्रश्नः-
तुम बच्चे कौन
सा पुरुषार्थ कर मनुष्य से देवता बनते हो?
उत्तर:-
तुम अभी ज्ञान
मानसरोवर में डुबकी मार ज्ञान परी बनते हो, ज्ञान स्नान से तुम्हारी सीरत बदलती जाती
है। जो भी अवगुण हैं, निकलते जाते हैं। बाप और विष्णुपुरी को याद कर तुम पावन देवता
बन जाते हो। देवताओं में पवित्रता की ही आकर्षण है। इसी कारण मनुष्य देवताओं के
मन्दिरों में दूर-दूर से खींचकर जाते हैं।
गीत:-
हमारे तीर्थ
न्यारे हैं...
धारणा
के लिए मुख्य सार:-
1)
स्वीट बनने के लिए स्वीट बाप को बड़े प्यार से याद करना है। सच्चे बाप से सच्चा रहना
है। एक बाप की श्रेष्ठ मत पर चलना है।
2) पुरुषार्थ कर
सम्पूर्ण बनना है। भारत को पावन बनाने की सर्विस करनी है। किसी भी बात में संशय नहीं
उठाना है।
वरदान:-
ज्ञानी तू
आत्मा बन ज्ञान सागर और ज्ञान में समाने वाले सर्व प्राप्ति स्वरूप भव
जो ज्ञानी तू आत्मायें
हैं वह सदा ज्ञान सागर और ज्ञान में समाई रहती हैं, सर्व प्राप्ति स्वरूप होने के
कारण इच्छा मात्रम् अविद्या की स्टेज स्वत: रहती है। जो अंश मात्र भी किसी
स्वभाव-संस्कार के अधीन हैं, नाम-मान-शान के मंगता हैं। क्या, क्यों के क्वेश्चन
में चिल्लाने वाले, पुकारने वाले, अन्दर एक बाहर दूसरा रूप है - उन्हें ज्ञानी तू
आत्मा नहीं कहा जा सकता।
स्लोगन:-
इस जीवन में
अतीन्द्रिय सुख व आनंद की अनुभूति करने वाले ही सहजयोगी हैं।
ये अव्यक्त इशारे -
ब्रह्मा बाप समान सम्पन्न और सम्पूर्ण स्थिति का अनुभव करो
ब्राह्मण जीवन का
लक्ष्य है ब्रह्मा बाप समान सम्पन्न वा कर्मातीत बनना। इस लक्ष्य को पाने के लिए
विशेष स्वयं में समेटने की शक्ति, समाने की शक्ति धारण करो। कर्मबन्धनी आत्माएं जहाँ
हैं वहाँ ही कार्य कर सकती हैं और कर्मातीत आत्मायें एक ही समय पर चारों ओर सेवा का
पार्ट बजा सकती हैं क्योंकि कर्मातीत हैं। उनकी स्पीड बहुत तीव्र होती है, सेकण्ड
में जहाँ चाहे वहाँ पहुँच सकती हैं।