27-11-2026 प्रात:मुरली ओम् शान्ति "बापदादा" मधुबन
“मीठे बच्चे - भारत सभी का तीर्थ स्थान है, इसलिए सब धर्म
वालों को भारत तीर्थ की महिमा सुनाओ, सबको सन्देश दो''
प्रश्नः-
किस पुरुषार्थ
से तुम्हारी अन्त मती सो गति होगी? निन्द्राजीत बन जायेंगे?
उत्तर:-
रात को जब सोने
जाते हो तो पहले बाप और वर्से को याद करो, स्वदर्शन चक्र फिराते रहो। जब नींद आये
तो सो जाओ फिर अन्त मती सो गति हो जायेगी। सवेरे उठेंगे तो वही प्वाइंट याद आती
रहेगी। ऐसा अभ्यास करते तुम नींद को जीतने वाले बन जायेंगे। जो करेगा सो पायेगा।
करने वालों की चलन प्रसिद्ध होती जाती है।
गीत:-
जो पिया के
साथ है...
धारणा
के लिए मुख्य सार:-
1)
शरीर को ठीक रखने के लिए ज्ञान योग की धारणा करनी है। किसी भी चीज़ का लोभ नहीं रखना
है। इस ज्ञान योग से सजना है, स्थूल श्रंगार से नहीं।
2) एक घड़ी आधी घड़ी,
पढ़ाई अवश्य पढ़नी है। ज्ञान और योग में रेस करनी है।
वरदान:-
संगमयुग के
श्रेष्ठ चित्र को सामने रख भविष्य का दर्शन करने वाले त्रिकालदर्शी भव
भविष्य के पहले सर्व
प्राप्तियों का अनुभव आप संगमयुगी ब्राह्मण करते हो। अभी डबल ताज, तख्त, तिलकधारी,
सर्व अधिकारी मूर्त बनते हो। भविष्य में तो गोल्डन स्पून होगा लेकिन अभी हीरे तुल्य
बन जाते हो। जीवन ही हीरा बन जाता है। वहाँ सोने, हीरे के झूले में झूलेंगे यहाँ
बापदादा की गोदी में, अतीन्द्रिय सुख के झूले में झूलते हो। तो त्रिकालदर्शी बन
वर्तमान और भविष्य के श्रेष्ठ चित्र को देखते हुए सर्व प्राप्तियों का अनुभव करो।
स्लोगन:-
कर्म और योग
का बैलेन्स ही परमात्म ब्लैसिंग का अधिकारी बना देता है।
ये अव्यक्त इशारे -
ब्रह्मा बाप समान सम्पन्न और सम्पूर्ण स्थिति का अनुभव करो
हर ब्राहमण बाप-सामन
चैतन्य चित्र बनो, लाइट और माइट हाउस की झाँकी बनो। संकल्प शक्ति का, साइलेन्स का
भाषण तैयार करो और कर्मातीत स्टेज पर वरदानी मूर्त का पार्ट बजाओ तब सम्पूर्णता
समीप आयेगी। फिर सेकेण्ड से भी जल्दी जहाँ कर्तव्य कराना होगा वहाँ वायरलेस द्वारा
डायरेक्शन दे सकेंगे। सेकेण्ड में कर्मातीत स्टेज के आधार से संकल्प किया और जहाँ
चाहें वहाँ वह संकल्प पहुंच जाए।