28-12-2025 प्रात:मुरली ओम् शान्ति 18.03.2008 "बापदादा" मधुबन
कारण शब्द को निवारण
में परिवर्तन कर मास्टर मुक्तिदाता बनो, सबको बाप के संग का रंग लगाकर समान बनने की
होली मनाओ
वरदान:-
आलमाइटी सत्ता
के आधार पर आत्माओं को मालामाल बनाने वाले पुण्य आत्मा भव
जैसे दान पुण्य की
सत्ता वाले सकामी राजाओं में सत्ता की फुल पावर थी, जिस पावर के आधार पर चाहे किसी
को क्या भी बना दें। ऐसे आप महादानी पुण्य आत्माओं को डायरेक्ट बाप द्वारा
प्रकृतिजीत, मायाजीत की विशेष सत्ता मिली हुई है। आप अपने शुद्ध संकल्प के आधार से
किसी भी आत्मा का बाप से सम्बन्ध जोड़कर मालामाल बना सकते हो। सिर्फ इस सत्ता को
यथार्थ रीति यूज़ करो।
स्लोगन:-
जब आप सम्पूर्णता की बधाईयां मनायेंगे तब समय, प्रकृति और माया विदाई लेगी।
अव्यक्त इशारे - अब
सम्पन्न वा कर्मातीत बनने की धुन लगाओ
जब मन-बुद्धि कर्म
में बहुत बिज़ी हो, उस समय डायरेक्शन दो फुलस्टॉप। कर्म के भी संकल्प स्टॉप हो जाएं।
यह प्रैक्टिस एक सेकण्ड के लिये भी करो लेकिन अभ्यास करते जाओ, क्योंकि अन्तिम
सर्टीफिकेट एक सेकण्ड के फुलस्टॉप लगाने पर ही मिलना है। सेकण्ड में विस्तार को समा
लो, सार स्वरूप बन जाओ, यही अभ्यास कर्मातीत बनायेगा।