29-11-2026 प्रात:मुरली ओम् शान्ति 30.11.2012 "बापदादा" मधुबन
सन्तुष्टमणियों का
भाग्य - दिल का गीत : पाना था सो पा लिया
वरदान:-
सदा साथ के
अनुभव द्वारा मेहनत की अविद्या करने वाले अतीन्द्रिय सुख वा आनंद स्वरूप भव
जैसे बच्चा अगर बाप
की गोदी में है तो उसे थकावट नहीं होती। अपने पांव से चले तो थकेगा भी, रोयेगा भी।
यहाँ भी आप बच्चे बाप की गोदी में बैठे हुए चल रहे हो। जरा भी मेहनत वा मुश्किल का
अनुभव नहीं। संगमयुग पर जो ऐसे सदा साथ रहने वाली आत्मायें हैं उनके लिए मेहनत
अविद्या मात्रम् होती है। पुरुषार्थ भी एक नेचरल कर्म हो जाता है, इसलिए सदा
अतीन्द्रिय सुख वा आनंद स्वरूप स्वत:बन जाते हैं।
स्लोगन:-
रूहे गुलाब बन अपनी रूहानी वृत्ति से वायुमण्डल में रूहानियत की खुशबू फैलाओ।
ये अव्यक्त इशारे -
ब्रह्मा बाप समान सम्पन्न और सम्पूर्ण स्थिति का अनुभव करो
जैसे ब्रह्मा बाप सदा
अशरीरी स्थिति में रह, शरीर का आधार लेकर कर्म किया फिर न्यारे हो गये। इसी
प्रैक्टिस से वे कर्मातीत बने। आप बच्चे भी कर्म करते भी ऐसा अनुभव करो जैसे कोई
वस्त्र धारण कर कार्य रहे हैं। कार्य पूरा हुआ और वस्त्र से न्यारे हुए। शरीर और
आत्मा दोनों का न्यारापन चलते-फिरते भी अनुभव हो।