21-11-2026 प्रात:मुरली ओम् शान्ति "बापदादा" मधुबन
“मीठे बच्चे - विचार सागर मंथन कर सर्विस की भिन्न-भिन्न
युक्तियाँ निकालो, जिससे सबको बाप का परिचय मिल जाए''
प्रश्नः-
बाप हर एक
बच्चे को ऊंच तकदीर बनाने की युक्ति कौन सी बताते हैं?
उत्तर:-
अपनी ऊंच
तकदीर बनानी है तो अन्दर से सब छी-छी बुरी आदतें निकाल दो। झूठ बोलना, गुस्सा करना
यह बहुत खराब आदतें हैं। सर्विस का शौक रखो। जैसे बाप निरहंकारी बन सेवा करते हैं।
ऐसे जितना हो सके औरों के कल्याण अर्थ रूहानी सेवा में बिजी रहो।
गीत:-
मरना तेरी गली
में...
ओम् शान्ति।
मीठे-मीठे रूहानी बच्चों को पहली-पहली यह प्वाइंट समझनी और समझानी है कि बाप कौन
है! बच्चों को अतीन्द्रिय सुख तब फील होता है जब निश्चय करते हैं कि हम बेहद बाप की
सन्तान हैं। बस इस एक ही बात से खुशी का पारा चढता है। यह है स्थाई खुशी की प्वाइंट।
तुम जानते हो हम अपने को ब्रह्माकुमार कुमारियां कहलाते हैं। यह है नई रचना। तो पहले
सबको निश्चय करना है कि यह हमारा बाप है। बाप के नीचे फिर है विष्णु (त्रिमूति के
चित्र पर) बाप से विष्णुपुरी का वर्सा मिलता है तो कितनी खुशी होनी चाहिए। यह
निश्चय कराके फिर लिखाना चाहिए। विष्णु का अर्थ वैष्णव भी निकालते हैं। भारतवासी
अच्छी तरह जानते हैं कि यह देवी-देवतायें निर्विकारी थे। स्वर्ग में इन्हों का
पवित्र प्रवृत्ति मार्ग था। गाते भी हैं आप है सम्पूर्ण निर्विकारी, हम विकारी।
सतयुग में सम्पूर्ण निर्विकारी हैं। कलियुग में सम्पूर्ण विकारी हैं। विकारी को
पतित, भ्रष्टाचारी कहेंगे। क्रोधी को पतित भ्रष्टाचारी नहीं कहा जाता। क्रोध तो
संन्यासियों में भी होता है। तो पहले-पहले परिचय देना है बाप का। ऊंचे ते ऊंचा बाप
जब भारत में आता है तो यह महाभारी लड़ाई भी लगती है जरूर क्योंकि परमात्मा आकर पतित
दुनिया से पावन दुनिया में ले जाते हैं। शरीरों का तो विनाश होना है। यह निश्चय होना
चाहिए कि हमको बाप पढ़ाते हैं तो कितना रेè