18-11-2026 प्रात:मुरली ओम् शान्ति "बापदादा" मधुबन
“मीठे बच्चे - तुम्हें मन्सा-वाचा-कर्मणा एक्यूरेट बनना
है, क्योंकि तुम देवताओं से भी ऊंच ब्राह्मण चोटी हो''
प्रश्नः-
सबसे गुप्त और
महीन बात कौन सी है जो बच्चे भी मुश्किल ही समझ सकते हैं?
उत्तर:-
शिवबाबा और
ब्रह्मा बाबा का भेद समझना - यह सबसे गुप्त और महीन बात है। इसमें कई बच्चे मूँझ
जाते हैं। यह राज़ स्वयं बाप बतलाते हैं कि मैं सवेरे-सवेरे इस तन द्वारा तुम बच्चों
को पढ़ाता हूँ, बाकी ऐसे नहीं कि मैं कोई सारा दिन इन पर सवारी करता हूँ।
धारणा
के लिए मुख्य सार:-
1)
सदा इसी स्मृति में रहना है कि हम ब्राह्मण हैं। हम ब्राह्मणों को ही भगवान पढ़ाते
हैं। हम अभी ब्राह्मण सो देवता बन रहे हैं।
2) ज्ञान रत्नों से
अपनी झोली भरकर दान करना है। इस कलियुगी पतित दुनिया का किनारा छोड़ देना है। माया
के तूफानों से डरना नहीं है।
वरदान:-
बर्थ राईट के
नशे द्वारा लक्ष्य और लक्षण को समान बनाने वाले श्रेष्ठ तकदीरवान भव
जैसे लौकिक जन्म में
स्थूल सम्पत्ति बर्थ राईट होती है, वैसे ब्राह्मण जन्म में दिव्यगुण रूपी सम्पत्ति,
ईश्वरीय सुख और शक्ति बर्थ राईट है। बर्थ राईट का नशा नेचुरल रूप में रहे तो मेहनत
करने की आवश्यकता नहीं। इस नशे में रहने से लक्ष्य और लक्षण समान हो जायेंगे। स्वयं
को जो हूँ, जैसा हूँ, जिस श्रेष्ठ बाप और परिवार का हूँ वैसा जानते और मानते हुए
श्रेष्ठ तकदीरवान बनो।
स्लोगन:-
हर कर्म स्व
स्थिति में स्थित होकर करो तो सहज ही सफलता के सितारे बन जायेंगे।
ये अव्यक्त इशारे -
ब्रह्मा बाप समान सम्पन्न और सम्पूर्ण स्थिति का अनुभव करो
एक सेकेण्ड में आवाज
में आओ और एक सेकेण्ड में आवाज से परे हो जाओ, अभी-अभी आवाज में, अभी-अभी आवाज़ से
परे.. जब यह अभ्यास सरल और सहज हो जायेगा तब समझो सम्पूर्णता समीप है। अभी आपकी हर
कर्मेन्द्रिय “जी हजूर'' “जी हाज़िर'' करती हुई चले। ऐसे जब आप राज्य अधिकारियों का
यह कर्मेन्द्रियां स्वागत अर्थात् सलाम करेंगी तब सम्पन्न व सम्पूर्ण कर्मातीत बन
सकेंगे।