19-11-2026 प्रात:मुरली ओम् शान्ति "बापदादा" मधुबन
“मीठे बच्चे - अन्दर बाहर साफ बनो, कोई भी गन्दी आदत अब
तुम्हारे में नहीं होनी चाहिए''
प्रश्नः-
ब्राह्मण बच्चों
को बाप से पूरा-पूरा वर्सा लेने के लिए किन-किन धारणाओं पर ध्यान रखना है?
उत्तर:-
1- इस जन्म
में बाप का बनकर ऐसा कोई पाप कर्म न हो जिसकी सौगुणा सजा भोगनी पड़े। 2- बाप जो अति
मीठा है वह तुम्हें आप समान मीठा बनाते हैं इसलिए मुख से कोई कड़ुवा बोल न निकले
जिससे दूसरे को दु:ख हो। 3- दु:ख हर्ता सुख कर्ता के बच्चे बन सबके दु:ख हरने हैं।
मन्सा-वाचा-कर्मणा सुख देना है। 4- स्तुति-निंदा में समान रहना है।
धारणा
के लिए मुख्य सार:-
1)
अभी कयामत का समय है इसलिए कोई भी पाप कर्म नहीं करना है। अपने कल्याण का पुरुषार्थ
करना है, बहुत मीठा बनना है। क्रोध को छोड़ देना है।
2) बाप से पूरा-पूरा
वर्सा लेने की तमन्ना रखनी है। कदम-कदम पर बाप की राय लेनी है। बाप समान दु:ख हर्ता
सुख कर्ता बनना है।
वरदान:-
अपने भाग्य और
भाग्य विधाता की स्मृति द्वारा सर्व उलझनों से मुक्त रहने वाले मा. रचयिता भव
सदा वाह मेरा भाग्य
और वाह भाग्य विधाता! इस मन के सूक्ष्म आवाज को सुनते रहो और खुशी में नाचते रहो।
जानना था वो जान लिया, पाना था वो पा लिया - इसी अनुभवों में रहो तो सर्व उलझनों से
मुक्त हो जायेंगे। अब उलझी हुई आत्माओं को निकालने का समय है इसलिए मास्टर
सर्वशक्तिमान हूँ, मास्टर रचयिता हूँ - इस स्मृति से बचपन की छोटी-छोटी बातों में
समय नहीं गंवाओ।
स्लोगन:-
कमल आसनधारी
ही माया की आकर्षण से न्यारे, बाप के स्नेह में प्यारे श्रेष्ठ कर्मयोगी हैं।
ये अव्यक्त इशारे -
ब्रह्मा बाप समान सम्पन्न और सम्पूर्ण स्थिति का अनुभव करो
पुरुषार्थ में सरलता,
ब्रह्मा बाप समान उपराम और साक्षीदृष्टा के संस्कार, यही सम्पूर्ण स्टेज की निशानी
व लक्षण हैं। तो अब इन संस्कारों में समानता लानी है। इससे ही सर्व के दिलों पर
विजयी होंगे, जो संगम पर सर्व के दिलों पर विजयी बनता है वही भविष्य में विश्व
महाराजन् बनता है।