21-11-2026 प्रात:मुरली ओम् शान्ति "बापदादा" मधुबन
“मीठे बच्चे - विचार सागर मंथन कर सर्विस की भिन्न-भिन्न
युक्तियाँ निकालो, जिससे सबको बाप का परिचय मिल जाए''
प्रश्नः-
बाप हर एक
बच्चे को ऊंच तकदीर बनाने की युक्ति कौन सी बताते हैं?
उत्तर:-
अपनी ऊंच
तकदीर बनानी है तो अन्दर से सब छी-छी बुरी आदतें निकाल दो। झूठ बोलना, गुस्सा करना
यह बहुत खराब आदतें हैं। सर्विस का शौक रखो। जैसे बाप निरहंकारी बन सेवा करते हैं।
ऐसे जितना हो सके औरों के कल्याण अर्थ रूहानी सेवा में बिजी रहो।
गीत:-
मरना तेरी गली
में...
धारणा
के लिए मुख्य सार:-
1)
कोई भी काम कायदे के विरूद्ध नहीं करना है। बहुत-बहुत निरहंकारी, निर्मोही रहना है।
जितना हो सके हर कार्य अपने हाथों से करना है। यज्ञ की सर्विस बहुत खुशी से करनी
है।
2) पढ़ाई में कभी
बहाना नहीं देना है। बीमारी में भी पढ़ना जरूर है। हुल्लास में रहने के लिए सर्विस
का शौक रखना है।
वरदान:-
सदा स्वमान
में स्थित रह निर्माण स्थिति द्वारा सर्व को सम्मान देने वाले माननीय, पूज्यनीय भव
जो बाप की महिमा है
वही आपका स्वमान है, स्वमान में स्थित रहो तो निर्माण बन जायेंगे, फिर सर्व द्वारा
स्वत: ही मान मिलता रहेगा। मान मांगने से नहीं मिलता लेकिन सम्मान देने से, स्वमान
में स्थित होने से, मान का त्य